भावान्तर भुगतान योजना के बारे में किसानों को किया जागरुक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष जाटव ने बताया कैसे मिलेगा लाभ

शिवपुरी। मुख्यमंत्री भावान्तर योजना की जानकारी देने के लिए दिनारा मण्डल  के ग्राम डामरौन, सलैया, धार,  रावगढ़  छोटी डामरौंन आदि ग्रामों में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुभाष जाटव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों को बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के किसानों को कृषि उपज का उचित मूल्य प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना प्रारम्भ की गई है। यह योजना खरीफ-2017 से लागू की गई है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आपको प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां जो कि गेहूं तथा धान के ई-उपार्जन के पंजीयन का कार्य करती है पर पहुंचकर  पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन कराते समय आधार कार्ड, समग्र आईडी, ऋण पुस्तिका आदि दस्तावेजों में से किसी एक की आवश्यकता होगी। इस दौरान श्री जाअव के साथ किसान मोर्चा के जिला मंत्री कमलेश राय, दिनारा मण्डल अध्यक्ष नीटू दुबे आदि उपस्थित रहे। 


संबंधित खबरें