के पी सिंह कक्काजू ने अपने क्षेत्र के दौरे के साथ हर टोले मजरे पर आदिवासियों को दिलाई शराब न पीने की सपत

खनियाधाना। खनियाँधाना ब्लाँक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. सलीम खान एवं प्रवक्ता दिनेश कुमार झा के द्वारा बताया गया कि बिधायक के.पी.सिंह कक्काजू  के 23-10-2017 के दौरे मे जोहरिया मे 50  आदिवासी लोगो ने एवं खडीचरा , पिपरौदा उबारी, पचराई आदि गांवों से 82 लोगों ने शपथपत्र भरकर संकल्प लिया , दिनांक 24-10-2017 मंगलवार की दोप. 12 बजे खनियाँधाना के  ग्राम पं. पनिहारा के रामनगर आदिवासी बस्ती मे पहुंच कर लोगो की समस्याएं सुनी समस्याएं अनेक थी जिसमे वृद्धा पेंशन , प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना की किस्त, तो कहीं राशन की पर्ची, संबंधित विभाग को अवगत कराकर निराकरण करने  भेजा गया क्षेत्रीय बिधायक के.पी. सिंह कक्काजू के समक्ष ग्राम के 118 आदिवासी लोगो ने शपथपत्र भरकर संकल्प लिया. कि हम शराब नही पियेंगे इसके बाद दोप.1बजे ग्राम नानकपुर चक्क ,दोप. 2बजे ग्राम मुहासा ,दोप.3बजे ग्राम पिपरौदा आलम ,शाम 4 बजे ग्राम डाबर मे पहुँचकर ग्राम वासियों की समस्या सुनी यह सभी गांवों से 148 लोगों ने शपथ पथ भरकर संकल्प लिया शराब न पीने की शपथ दिलाई। साथ ही समाज में फैली दूसरी कुरीतियों को बताया। हरिगिरि महाराज ने शराब के नुकसान बताए। उन्होंने कहा शराब शरीर के साथ-साथ परिवार को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है। इसलिए मादक पदार्थों का सेवन बंद करें। विधायक के पी सिंह कक्काजू की उपस्थिति में  सभी  ने दोनो हाथ उठाकर शपथ ली कि वह शराब का सेवन नहीं करेंगे और न ही किसी को शराब का सेवन करने देंगे। शैलेन्द्र सिंह जूदेव  अध्यतक्ष न.पं. सलीम खान अध्यक्ष ब्लाँक कांग्रेस, दिनेश कुमार झा प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस , इन्दर सिंह यादव ,मेहताब सिंह यादव  ग्राम पं. सचिव ,बिनोद पान्डेय , शिवकांत सोनी, अनिल पान्डेय, सचिन मोदी , गणेशराम सोनी जमुना प्रसाद झा पत्रकार गण व कोंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे


संबंधित खबरें