Press "Enter" to skip to content

चिकिनगुनिया से पीडि़त गोपालपुर, दुलारा गांव के रहवासी हजारों की तादाद में ग्रामीण बीमार, उपस्वास्थ्य केन्द्र में जड़े हैं ताले

शिवपुरी। शिवपुरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोपालपुर, दुलारा सहित आसपास के आधा दर्जन ग्रामों में दीपावली के त्यौहार के पूर्व से लेकर आज तक हजारों लोग इस चिकिनगुनिया नामक बीमारी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस बात की जानकारी स्थानीय नागरिकों ने उपस्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक से लेकर पीएस सतनवाड़ा तक दी गई, लेकिन इसके बाद भी इन गांवों में आज तक कोई भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ध्यान तक नहीं दिया जिसका परिणाम यह हुआ कि दिनों दिन इस बीमारी से पीडि़त लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। सैंकड़ों को इस समय जिला अस्पताल भर्ती हैं। 

गोपालपुर के ग्रामीणों ने बताया कि दीपावली के त्यौहार से ही लोगों में चिकिनगुनिया बीमारी फैलना प्रारंभ हो गई। गांव में एक भी परिवार ऐसा नहीं है जिस घर में बुखार की गिरफ्त में न हो। चिकिनगुनिया बीमारी से लोगों के हाथ-पैर टूटना, कमजोरी महसूस करना, घुटने एवं हाथों के ज्वाइंटों में दर्द, बोलने में गले में परेशानी होती है, वहीं मुंह में छाले, सूजन जैसी लोगों की समस्याएं सुनने में आ रही हैं। गांव में अभी तक आठ सैंकड़ा के करीब लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं गोपालपुर के पास ही स्थित दुलारा गांव में ही दर्जनों की संख्या में लोग इस बीमारी से ग्रसित बने हुए हैं। इसके बाद भी जिले का स्वास्थ्य अमला मौन बना बैठा हुआ है। जबकि मुख्य बात तो यह है कि गोपालपुर में उपस्वास्थ्य केन्द्र होने के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं फिर भी स्वास्थ्य अमले के कानों पर कोई भी जूं तक नहीं रेंगी।

क्या कहते हैं ग्रामीण

-तीन-चार दिन से लोग चिकिनगुनिया बीमारी से पीडि़त हैं। गांव के करीब 400 लोग इस बीमारी से पीडि़त है जिनमें से अधिकतर जिला अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन गांव में आज तक कोई भी स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा है।

संतोष धाकड़, ग्रामीण

-मैं चिकिनगुनिया बीमारी से पीडि़त हूं और इलाज कराने के बाद भी अभी तक बीमारी से ग्रसित हूं और अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती हूं।

गिरजाधर, पीडि़त

इनका कहना है

मामले मेरे संज्ञान में है। स्थिति सामान्य है ज्यादा चिंता की बात नहीं है। टीम मरीजों को देख रही है दवाइयां चल रही हैं। मरीजों के सैम्पल लिए गए हैं। 

डॉ. एमएस सागर

सीएमएचओ शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!