Press "Enter" to skip to content

कै.माधौ महाराज प्रथम की जयंती धूमधाम से मनी समुधुर स्वरों में भजनों का हुआ गायन 

शिवपुरी। कै. श्रीमंत माधौ महाराज प्रथम एवं कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया समारोह समिति के तत्वाधान में सिंधियावंश की छत्री परिसर में प्रथम माधौ महाराज की प्रतिमा पर उनके जन्म दिवस के अवसर पर समिति द्वारा शहर के गणमान्य नागरिकों एवं सर्वहारा वर्ग की उपस्थिति में बड़े उत्साह एवं आकर्षक रूप से मनाई। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता जोशी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट एवं अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्री ट्रस्ट मैनेजर अशोक मोहेते एवं साथियों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात उपस्थित महानुभावों ने माधौ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात समिति के संयोजक रामकृष्ण मुन्ना मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, एडवोकेट संगीता जोशी, महासचिव गोविन्द गर्ग, उपाध्यक्ष मोहन मधुर गुप्ता, श्यामसुन्दर राठौर, कोषाध्यक्ष मनीराम राठौर, तेजमल सांखला, रूपकिशोर वशिष्ठ एडवोकेट, अर्चना चतुर्वेदी, विनय झा, रघुवीर सिंह कुशवाह पूर्व पार्षद, अमृतलाल जाटव द्वारा शिवपुरी के निर्माण एवं जनहितैशी स्थाई कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से सर्व श्री अजयराज शर्मा, एडवोकेट जितेन्द्र गोयल, राहुल गर्ग, ललित जैन, श्रीमती ऊषा भार्गव, ईशान जोशी, राजेश मंगल, मुनेष सिंह, कृष्णलाल धाकड़ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मोहन मधुर गुप्ता एवं आभार कोषाध्यक्ष मनीराम राठौर द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिष्टान वितरण किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!