शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शिवपुरी शहर की मलिन बस्तियों में 24 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 अक्टूबर 2017 से महल सराय बस्ती से शुरू किए जाएगें। यह शिविर प्रात: 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक आयोजित किए जाएगें। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क गर्भवती का चिंहाकन कर उचित समय पर रैफर करना, संस्थागत प्रसव हेतु प्रोत्साहन, धात्री महिलाओं की जांच, यौन जनित तथा प्रजनन अंगो का उपचार, टीकाकरण सेवाए, सीसी एवं बाल रोग उपचार, हीमोग्लोबिन ब्लड गु्रप यूरिन की जांच, गर्भनिरोधक साधनों का वितरण, सुरक्षित मातृत्व सेवाए, शिशु स्वास्थ्य तथा सेवाए, परिवार कल्याण के लाभ, जननी सुरक्षा योजना, जननी एक्सप्रेस योजना, पोषण पुर्नवास केन्द्र, प्रेरणा आदि की जानकारी दी जाएगी। साथ ही असंचारी रोग कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय शिवपुरी में स्थापित एनसीडी क्लीनिक, वृद्धजन क्लीनिक, कैंसर कीमोथैरिपी की भी जानकारी मरीजों को दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य गतिविधियों के द्वारा गर्भवती महिलाओं और 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज महल सराय में
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News





Be First to Comment