शिवपुरी। शिवपुरी में भाजपा किसान मोर्चा के नए कार्यालय का उद्घाटन 26 अक्टूबर सुबह 11 बजे को किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन भी होगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सोनू बिरथरे ने बताया कि काली माता मंदिर के पास भाजपा किसान मोर्चा के नए कार्यालय का शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत मुख्य अतिथि रहेंगेे जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी अध्यक्षता व भाजपा जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव एवं विधायक एवं सभी पूर्व विधायकों विशिष्ट आतिथ्य के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
बॉक्स
दीपावली मिलन समारोह होगा
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा काली माता मंदिर के पास शुरू किए जा रहे नए कार्यालय भवन के शुभारंभ मौके पर कार्यकर्ताओं का एक दीपावली मिलन समारोह भी होगा। इसमें जिले भर के वरिष्ठ पदाधिकारी व किसान भाई भाग लेंगे। इस मौके पर अन्नकूट भंडारे का आयोजन भी होगा।
बॉक्स
सभी पदाधिकारियों को दिया आमंत्रण
इस कार्यक्रम में जिले में निवासरत भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभाग एवं प्रकल्प प्रमुख, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ के संयोजक व सह संयोजक आदि को सादर आमंत्रित है किया गया है।





Be First to Comment