चौरासी क्षेत्र गहोई समाज का अन्नकूट कल

दिनारा। गहोई समाज चौरासी क्षेत्र का अन्नकूट शुक्रवार को सुबह 11 बजे से कमलेश्वर महादेव मंदिर करार खेड़ा में आयोजित होगा, साथ ही चौरासी क्षेत्र की बैठक में पूर्व में अक्षय तृतीया पर आयोजित हुआ विवाह सम्मेलन का आय व्यय प्रस्तुत किया जायेगा उपरोक्त आयोजन में पूर्व अध्यक्ष एमएल गेंडा, चौरासी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक सेठ, मंत्री कैलाश नारायण पहारिया, संगठन मंत्री संजीव छिरौल्या, विनोद सेठ भोती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा भावना रूसिया दिनारा ने सामाजिक बंधुओ से अन्नकूट में आने की अपील की है।


संबंधित खबरें