विवाहिता ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात 

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगोना बड़ा में रहने वाली एक विवाहिता महिला ने परिजनों की अनुपस्थिति में कमरे में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार रिंकी पत्नि जीतेंद्र यादव उम्र 23 वर्ष कल अपने घर पर थी जहां उसकी ननद दीपावली से पूर्व अपनी बुआ के यहां गई हुई थी। वहीं उसकी सास पड़ोस में चली गई थी। जबकि उसका पति और ससुर सुबह ही खेत पर निकल गए और मृतिका घर पर अकेली थी। उसी दौरान लगभग 2 बजे से 3 बजे के बीच रिंकी ने कमरे में लगी लकड़ी की म्यार पर रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। शाम को जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो उन्हें रिंकी की लाश लटकी हुई मिली। जिसकी जानकारी परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भिजवा दिया। 


संबंधित खबरें