Press "Enter" to skip to content

ओम नम: शिवाय मिशन के नए अध्यक्ष बने महाराज हरि सिंह चौहान 

शिवपुरी। सर्व मानव कल्याणार्थ प्रारंभ किए गए ओम नम: शिवाय मिशन के नए अध्यक्ष के रूप में महाराज हरि सिंह चौहान नियुक्त हुए हैं। ओम नम: शिवाय मिशन के संस्थापक दामोदर राठौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ओम नम: शिवाय मिशन सभी के कल्याण के लिए बनाया गया है और इससे समस्त प्राणियों का कल्याण होगा। ओम नम: शिवाय मिशन के आचार्य बृज भूषण महाराज ने बताया कि भगवान शिव की पूजा ही कलयुग में मनुष्य का कल्याण करेगी क्योंकि भगवान राम ने भी कहा है रामायण में शिव द्रोही मम दास कहावा सो नर मोहि सपनेहुं नहिं भावाÓ इसलिए सभी भगवान शिव की पूजन करें अपना कल्याण करें आज कुदरत हम सभी से नाराज हैं, किसानों के पास अन्न नहीं है प्राणी भोजन और जल के लिए तरस गया है। इसका मुख्य कारण है शिव और शक्ति की पूजा न करना इसलिए इनको मनाए और अपना भी कल्याण करें और सभी का कल्याण करें। ओम नम: शिवाय मंत्र लिखें और जीवन को सुखी बनाये ओम नम: शिवाय मिशन की बैठक में सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। जिसमें अरुण अग्रवाल, श्याम सिंह यादव, रामेश्वर राठौड़, रामेश्वर दयाल शर्मा, इंदल सिंह कुशवाह, आर.पी. माथुर एवं श्रीमति आशा कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!