Press "Enter" to skip to content

नपा एवं यातायात पुलिस शीघ्र करेगी पार्किंग हेतु स्थान चिन्हित  कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश

शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में हुई। कलेक्टर तरूण राठी ने बैठक में बिन्दुवार चर्चा करते हुए कहा कि शहर में वाहनों के दवाब को देखते हुए नगर के मोहन मेडीकल स्टोर के बगल में नाले के किनारे पड़ी खाली जगह, टी.बी.अस्पताल के पीछे पार्किंग व्यवस्था, संजय लॉज के सामने कुआं के पास, जैन स्वेताम्बर मंदिर के सामने पार्क में वाहन पार्किंग की व्यवस्था हेतु नगर पालिका एवं यातायात पुलिस भ्रमण कर स्थान चिहिंत करें। उन स्थानों पर पार्किंग स्थल के बोर्ड लगाए जाए। पार्किंग स्थलों पर वाहन रखे जाने हेतु न्यूनतम शुल्क भी निर्धारित करने और कोर्ट रोड़ पर वाहन पार्किंग हेतु बेरिकेटिग की व्यवस्था की जाने पर भी पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने हाथठेला को व्यवस्थित रूप से लगाने जाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एसडीएम के साथ हॉकर्स जोन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की फिटनिस की सघन जांच हो और प्रत्येक बस पर बस चालक एवं परिचालक के दूरभाष भी अंकित हो। स्कूल बसों के स्टॉफ का पुलिस बेरिफिकेशन भी कराया जाए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईवे पर कुछ ऐसे मोड़ एवं स्थान जहां वाहन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन स्थानों पर एक्सीडेंटल जोन के साइनेंज बोर्ड लगाए जाए। जिससे वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बैठक में माधव चौक पर यातायात सिग्नल चालू करने, मुख्य चौराहों माधवचौक, गुरूद्वारा चौक, ग्वालियर चौराहा, झांसी तिराहा, गुना नाका, पोहरी चौराहा, तात्याटोपे चौराहा, अस्पताल चौराहा एवं सोनचिरैया से भूत पुलिया तक, ठन्डी सड़क, नवाब साहब रोड़ पर प्रकाश की समूचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन, बस ऑपरेटर, ऑटो यूनियन आदि संघों के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!