शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के चकराना रोड़ पर आज सुबह गुरूदेव मिशन स्कूल का बच्चों से भरा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार दो बच्चे और चालक घायल हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घायल बच्चों के परिजनों ने कार्यवाही करने से इंकार करते हुए अपने बच्चों का शिवपुरी के निजी अस्पताल में इलाज कराया।
आज सुबह गुरूदेव मिशन स्कूल पोहरी में अनुबंधित स्कूली वाहन बच्चों को भरकर स्कूल ले जा रहा था। तभी चकराना रोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे मैजिक में सवार छात्र हिमांशु, छात्रा मुस्कान खां और मैजिक चालक वीरू घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने घायल बच्चों के परिजनों से एफआईआर कराने के लिए कहा तो उन्होंने कोई भी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया और बच्चों को शासकीय अस्पताल न ले जाते हुए शिवपुरी लाकर निजी अस्पताल में इलाज कराया।





Be First to Comment