टेकरी सरकार मंदिर पर 28 को व परशुराम मंदिर पर 29 को होगा अन्नकूट 

पिछोर। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्थानीय टेकरी सरकार मंदिर पर 28 अक्टूबर को अन्नकूट का आयोजन किया जा रहा है। यहां बताना होगा कि विगत 18 वर्षो से स्थानीय टेकरी सरकार मंदिर पर अन्नकूट का आयोजन भक्त अनूप शर्मा द्वारा करवाया जा रहा है। इस वर्ष भी मंदिर अन्नकूट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भक्तगणों से मंदिर पर उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने करने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय भगवान परशुराम मंदिर पर भी विगत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी अन्नकूट वितरण का आयोजन दिनॉक 29 अक्टूबर रविवार को किया जा रहा है जिसमे अधिक से अधिक संख्या में भक्तगण पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें।


संबंधित खबरें