Press "Enter" to skip to content

मिनी ट्रक में पीछे से कार भिड़ी, भोपाल के बैंक मैनेजर की मौत, दाे गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। फोरलेन हाइवे पर गरिमा पेट्रोल पंप के पास मिनी ट्रक
चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही कार भिड़ गई। हादसे में
कार सवार भोपाल कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर अनवर अहमद की मौत हो गई है। जबकि
कार में बैठे रेलवे के ठेकेदार व गैरेज संचालक घायल हो गए हैं। घायलों को
इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल अलीगढ़
में एक बारात में गए थे। वापस भोपाल लौटते समय हादसा हो गया।

अगरा
मुंबई फोरलेन हाइवे पर शारदा सॉल्वेंट से पहले गरिमा पेट्रोल पंप के पास
सोमवार की सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच कार
आगे चल
रहे मिनी ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार भोपाल के इमामी गेट
गली नंबर 2 निवासी अनवर अहमद (56) पुत्र शय्यद इरशाद अली मौत हो गई है।

अनवर
भोपाल में कॉपरेटिव बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। वहीं कार में बैठे
चालक मोहित मंगल (30) पुत्र अनिल मंगल निवासी पिपलाना बायपास बिचौली
मरदीना इंदौर और फिरदोश इकवाल (67) पुत्र मोहम्मद इजाज उल इकवाल निवासी
भोपाल घायल हो गए हैं।

हादसे के बाद देहात थाना
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल
भिजवाया। घायलों में फिरदोश रेलवे ठेकेदार और मोहित मंगल का भोपाल में
गैरेज है। दुखद बात यह है कि अनवर की पत्नी का पिछले साल कोरोना से निधन हो
चुका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!