Press "Enter" to skip to content

टेकरी सरकार पर होगा कामधेनु यज्ञ

पिछोर। पिछोर नगर के श्री टेकरी सरकार स्थित गौशाला पर गौपास्टमी के पावन पर्व पर कामधेनु यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है  कामधेनु यज्ञ की रुप रेखा बताते हुए गौशाला समिति के वर्तमान अध्यक्ष रमेश चौरसिया ने बताया आगामी शनिवार 28 अक्टूबर को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौशाला मे काम धेनू यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दोपहर तीन से चार बजे तक नगर की माताओं बहिनो द्वारा भजन कीर्तन वही चार से पाच बजे तक प. राम दास शास्त्री द्वारा के मुखार विन्दु से गौ कथा वही सायं पाच बजे से काम धेनू यज्ञ गौमाता की आरती एवं प्रसाद वितरण कार्य क्रम संपन्न होगा जिसके लिए समस्त गौशाला समिति ने श्रधालुओ से कार्य क्रम शामिल होने की आपील की है वही गौपाषटमी पर्व की जानकारी देते हुए प.रामदास शास्त्री ने बताया की गोपा अष्टमी के पावन दिन ही भगवान श्रीकृष्ण पहली बार गौचरण के लिए बनमे गए थे और उसी दिन समस्त गोकुल बासीयो को गाय के महत्व और गौ रक्षा का संकल्प भी दिलाया था तभी से गौपाष्टमी पर्व का महत्व है उन्होंने वताया आज के दिन प्रात: काल स्नान ध्यान कर जो गौमाता का पूजन करने बडा महत्व है।

12 वर्ष से निरंतर संचालित है गौशाला

टेकरी सरकार स्थित गौ शाला बिना शासकीय मदद के लगातार 12 वर्ष से सुचारू रूप से चल रही है गौशाला का संचालन नगर वासियो के सहयोग से किया जाता है यहाँ पर बीमार ,घायल गायों के इलाज के अलाबा यहां पर आबारा गायो को रखा जाता है तथा उनकी देखरेख की जाती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!