Press "Enter" to skip to content

तत्कालीन डीईओ कटियार निलंबित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू वृंदावन शर्मा
सुसाइड केस में गिरफ्तारी के बाद सर्किल जेल से 13 फरवरी को रिहा हुए
तत्कालीन डीईओ अजय कटियार को स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को निलंबित कर
दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की उप सचिव अनुभा श्रीवास्तव द्वारा 15 फरवरी
को आदेश जारी किया है।

देहात थाना शिवपुरी में
धारा 306, 34 भादवि में दर्ज केस में 10 दिसंबर 2020 को अजय कटियार ने
न्यायालय जेएमएफसी प्रथम श्रेणी शिवपुरी में सरेंडर कर दिया था। गिरफ्तारी
के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर होकर सर्किल जेल शिवपुरी
में निरुद्ध रखा। निलंबन अवधि में अजय कटियार का मुख्यालय संयुक्त संचालक
लोक शिक्षण ग्वालियर रहेगा। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता मिलता
रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!