Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय एकता दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

बैराड। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक हाईस्कूल बैराड़ में वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हाईस्कूल के समन्वय से किया गया। तदपश्चात छात्र/छात्राओं के साथ रैली (रन फॉर यूनिटी) शहर में निकाली गई, साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत आमजन में स्वच्छता सम्बधी जागरूकता संदेश रैली के दौरान दिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस अन्तर्गत नगर परिषद प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधूसूदन श्रीवास्तव द्वारा सभी को दिलाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला रावत अध्यक्ष, हर्षवर्धन व्यास उपाध्यक्ष, पार्षदगण नीरज गुप्ता, बाईसराम शाक्य, कमल किशोर सोनी, दिनेश जाटव एवं विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र गुप्ता आमजन स्कूल के छात्र/छात्रायें शिक्षकगण आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुये एवं राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम में सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। नगर परिषद के सफाई अमला द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो एवं व्यवसायिक क्षैत्रों में मुख्य स्थानों पर सफाई कार्य के साथ साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया इसका संचालन संजय गुप्ता सफाई प्रभारी द्वारा किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!