रामजानकी मंदिर पर अन्नकूट संपन्न

सिरसौद। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सिरसौद में राम जानकी मंदिर पर विशाल अन्नकूट का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अन्नकूट में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों द्वारा गांव के बीचों बीच स्थित रामजानकी मंदिर को भव्य से रूप से सजाया था। अन्नकूट में भक्तगण महेश शर्मा, भरत शर्मा, आनंद शर्मा, राममोहन शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश बैरागी महंत, हिमांशू,  रामकृष्ण, कालीचरण, चुनमुन, संकेत जैन, शिवकुमार, दीपू जैन सहित रामजानकी मंडली के योगदान रहा।


संबंधित खबरें