अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल 

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के एबी रोड़ पर परमार ढाबे के सामने आज सुबह गुना से शिवपुरी आ रही एक बाइक मे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार रफीक खान, अन्नी पण्डित,  पवन सेन निवासीगण शिवपुरी गंभीर  रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। 


संबंधित खबरें