शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी स्थित प्रसिद्ध कालियामर्दन मंदिर में विगत दिवस अन्नकूट का भव्य आयोजन मंदिर प्रबंधन और कालियामर्दन जीर्णोद्धार समिति के सौजन्य से किया गया। अन्नकूट में हजारों लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया तथा मंदिर में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालियामर्दन मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन और रूचि से किया जा रहा है। मंदिर में श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया गीता भवन भी बनवाया गया है। जीर्णोद्धार कार्य की देखरेख एक समिति जिसमें भाजपा नेता तेजमल सांखला, संजय गौतम और कपिल जैन शामिल हैं, द्वारा की जा रही है। इस समिति और मंदिर प्रबंधन ने अन्नकूट का आयोजन किया। जिसमें शाम 6 बजे से लेकर देर रात तक हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।






Be First to Comment