रहस्यमय ढंग से गायब हुआ नाबालिग छात्र  पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला 

शिवपुरी। शिवपुरी में डैली पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में पढऩे वाला चौदह वर्षीय छात्र गजेंद्र पुत्र अजयसिंह लोधी निवासी गजोरा रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। छात्र अपने घर से शिवपुरी जाने के लिए बस में बैठा था, लेकिन वह हॉस्टल नहीं पहुंचा। छात्र के गायब होने की घटना 25 अक्टूबर की है, लेकिन तब से अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला कायम कर लिया है। 

ज्ञात हो कि 25 अक्टूबर को चौदह वर्षीय छात्र गजेंद्र पुत्र अजय सिंह लोधी निवासी गजोरा अपने घर से बस में बैठकर शिवपुरी के लिए निकला था। बताया जाता है कि वह बस से शिवपुरी बस स्टैण्ड पर उतरकर अपने हॉस्टल के लिए जाने के लिए वहां से निकल आया था, लेकिन वह हॉस्टल में नहीं पहुंचा और न ही वह दूसरे दिन स्कूल आया। इस पर स्कूल प्रबंधन ने गजेंद्र के परिजनों से सम्पर्क साधा तो ज्ञात हुआ कि वह तो शिवपुरी पहुंच चुका है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। तब कल परिजन ने कोतवाली पहुंचकर गजेंद्र के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी और उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 


संबंधित खबरें