Press "Enter" to skip to content

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के निर्देशन में 5 नवम्बर को स्वास्थ्य शिविर मानस भवन में आयोजित इस शिविर में अनेक बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की होगी जांच और परीक्षण 

शिवपुरी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेंट और बिरला हॉस्पिटल ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में तथा कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में शिवपुरी के मानस भवन में 5 नवम्बर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में अनेक बीमारियों की जांच कर मरीजों  को उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श दिया जाएगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 नवम्बर को आयोजित निशुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी परामर्श शिविर मे हदय रोग, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गेस्ट्रो कैंसर, नेत्र रोग, जनरल सर्जरी, नाक, कान एवं गला रोग, अस्थि एवं जोड़ रोग, चर्म रोग, बाल एवं शिशु रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच योग्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी तथा उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजमाता विजयाराजे सिंधिया की समाज की भलाई एंव सेवाभावी कार्यों को पूरा करने की दिशा में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने वाले लोग पार्षद विजय खन्ना कमलागंज, डॉ. मुले पुरानी शिवपुरी, संजय गौतम विष्णु मंदिर के पास, डॉ. इकबाल क्लिनिक गुरूद्वारा रोड़, जयशिव मेडिकल स्टोर, एकता मेडिकल स्टोर पुरानी शिवपुरी, दीर्घा क्लिनिक झांसी तिराहा, विवेक मेडिको पोहरी बायपास चौराहा तथा बालाजी बैग माधव चौक चौराहे पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!