Press "Enter" to skip to content

तीन दर्जन वाहनों के साथ प्रदेश अध्यक्ष रावत का किया किसान मोर्चा ने स्वागत

कोलारस। कोलारस किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा के नेतृत्व में भाजपा संगठन, किसान मोर्चा एवं अनेको किसानों के साथ करीब तीन दर्जन वाहनो के काफिले के साथ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के शिवपुरी कार्यालय उदघाटन के उपरान्त भव्य स्वागत किया गया। नवान्तुक मण्डल अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने से किसान मोर्चा कोलारस क्षेत्र में मजबूत हुआ है। जिसका उदाहरण किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू विरथरे के द्वारा शिवपुरी में आयोजित किसान मोर्चा के जिला कार्यालय शुभारंभ के दौरान देखने को मिला। जिसमें कोलारस मण्डल से पहली बार इतनी संख्या में वाहनो की संख्या एवं लोग किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुये। प्रदेश अध्यक्ष रावत के स्वागत के दौरान उपस्थित भाजपाईयों में पदम जैन, शंरलाल रावत, राजकुमार गुप्ता, घनश्याम गर्ग, मंगल कुशवाह, भानू जाट, अंग्रेज सिंह, गुरमेल सिंह सरपंच, साहव सिंह, कुवेर रावत, शिखर धाकड, दीपू सरदार, प्रदीप विर्क, माटू छारी, हरदेव, बबलू, लखवीर, बन्टी सिकरवार, प्रदीप धाकड, हरवंश धाकड, किशन धाकड, शरद पाठक के अलावा अनेक भाजपा, किसान मोर्चा एवं किसान स्वागत के कार्यक्रम में शामिल हुये।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!