बदरवास पत्रकार संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पत्रकार पर झूठे मामले की निष्पक्ष जांच व मारपीट करने वालों को जल्द गिरफतार कराने की मांग 

बदरवास। पत्रकार पर हुए हिमले के विरोध में बदरवास  पत्रकार संघ ने मंगलवार दोपहर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। बीती 28 अक्टूबर को बरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन पर किन्हीं लोगों द्वारा प्राणघातक हमला किए जाने से उन्हें गंभीर चोटें आईं थी जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल फिर ग्वालियर रैफर किया गया था, जिसपर हमलाबरों ने उन्ही के ऊपर छेडछाड जैसा झूठा मुकदमा कायम करा दिया है। जिसके विरोध में बदरवास पत्रकार संघ ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपकर पत्रकार पर लगे झूठे मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने तथा हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन देते समय बरिष्ठ पत्रकार कमलेश गुप्ता, किरण शर्मा, देवेंद्र शर्मा, संजीव जाट, विजय शर्मा, शीलकुमार यादव, सूरज गुप्ता, राजकुमार यादव, सुमित यादव तथा  मोनू चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


संबंधित खबरें