Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई इंदिरा गांधी एवं पटेल की जयंती

कोलारस। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर भारत की महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी की जयंती शहीद दिवस एवं लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। कांग्रेस जनों ने बारी-बारी से छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। पुष्प अर्पित करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड़, धर्मेन्द्र जैन, ओ.पी. भार्गव, फेरन सिंह धाकड़, रमेश कुशवाह, प्रवेन्द्र शर्मा, पवन शिवहरे, बलवीर निवौरिया, भगवत शर्मा, रफीक खान, महेश रजक, राजेश व्यास, डॉ. सुरेश गौड़, नवल जाटव, पप्पू जाट, सहित अनेक कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित किये एवं अपने विचार व्यक्त किये। 

बॉक्स

इन्द्राजी ने नई पीढ़ी को अनुप्रेरित किया है: गौड़

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड़ ने कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने भारतीय समाज की बुनियादी समस्याओं के प्रति कांग्रेस की विचारधारा एवं कार्यों को नई दिशा दी और नई पीढ़ी को अनुप्रेरित किया है।

बॉक्स

इन्द्राजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचायें: भार्गव

ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष ओ.पी भार्गव ने कहा कि श्रीमती गांधी सम्पूर्ण मानव जाति की आकांक्षाओं की प्रतीक थीं एवं शांति एवं पूर्ण निरस्थ्रिकरण की विश्व में प्रमुख समर्थकों में अग्रणी रहीं हैं। श्रीमती इंदिरा जी अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था की समर्थक रहीं जिसमें शक्ति और दया भाव का सामंजस्य हो तथा ज्ञान क्षमता और मानव के प्रति समर्पित हो। आज हम महान नेताओं के प्रति समर्पित भाव से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लें।

बॉक्स

स्वतंत्रता आंदोलन में पटेल का बहुत बड़ा योगदान: जैन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन ने कहा कि सरदार पटेल लोह पुरुष थे उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान दिया। यह भारत की आजादी के बाद भी देश के प्रथम ग्रहमंत्री और उप प्रधानमंत्री बने।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!