
शिवपुरी। शहर के करौंदी संपवेल पर खड़े ऑटो चालक की पिता-पुत्र
ने मारपीट कर दी। कुल्हाड़ी व सरिए से हमले में गंभीर घायल ऑटो चालक को
इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला
विवेचना में ले लिया है।
अशाेक परिहार (42) पुत्र
पूरनसिंह परिहार निवासी करौंदी शिवपुरी सोमवार की 8.30 बजे करौंदी संपवेल
पर अपना ऑटो लेकर खड़ा था। संपवेल के पास रहने वाला आकाश शिवहरे और पिता
केशव शिवहरे आ गए। विवाद के बाद ऑटो चालक की मारपीट कर दी। अशोक अपने भतीजे
जितेंद्र के साथ फिजिकल थाने आ रहे थे, पिता-पुत्र कुल्हाड़ी व सरिए लेकर
फिर से आ गए और हमला कर दिया।






Be First to Comment