परिजनों का आरोप सुनील पानी मे नही डूबा मार कर फेका गया पानी मे
खनियाधाना :– खनियाधाना के मुहारी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ सुनील कुमार 38 वर्ष पुत्र रघुवीर सिंह जाटव निवासी थाटीपुर ग्वालियर हाल निवासी खनियाधाना गत सुनील सोमवार की दोपहर रजावन में पार्टी से खा पीकर आ रहा था तभी नारायण लोधी अपने परिवार के साथ माताटीला डेम के साटोरिया स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर कथा कराने जा रहा था जहाँ नाव के सहारे मंदिर तक पहुचा जाता है रास्ते मे नारायण को सुनील मिला वो नशे मे धुत था सुनील ने नारायण से पूछा की कहा जा रहे हो तो नारायण ने कहा कथा कराने जा रहा हू सुनील वोला मे भी चलता हू और कहने लगा कि कभी मेरा भी टाईम आयगा तो में भी कथा करूँगा तो सुनील दर्शनों के लिये लाख मना करने पर भी नाव में नारायण के परिवार के साथ चलने लगा तभी नाव चालक पुजारी ने कहा की तुम कहा जा रहे हो अभी तुम इसे में हो पुजारी और नारायण के लाख मना करने पर आखिर सुनील चला गया जब नाव सिद्ध स्थान पर पहुची तो सुनील ने नारायण से कहा की तुम सब चलो में नहा कर आता हूं नारायण और नारायण का पूरा परिवार सिद्ध स्थान मंदिर ऊपर पहाड़ी पर चला गया और सुनील नहाने की तैयारी करने लगा और कपड़े मोबाइल व अपना आधार रख कर नहाने चला गया और नारायण अपनी कथा कराने बैठ गया। कथा के वाद नारायण और पुजारी मन्दिर से नीचे आ कर देखा कि सुनील के कपडे मोबाइल सब बाहर रखे हुए हैं और सुनील अभी तक नहा कर नहीं लौटे तो नारायण लोधी उन्हें पानी के अंदर ढूंढने लगा 1 घंटे तक ढूंढने पर नारायण को सुनील नहीं मिले तो इस बात की जानकारी पिछोर के पी सिंह कक्काजू को दी जिन्होंने खनियाधाना थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट को इस बारे में अवगत कराया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर सुनील बाबू के कपडे मोबाइल थाने लाई। जहां मंगलवार की सुबह खनियाधाना थाना प्रभारी जाट अपने मय स्टाफ व गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने गोताखोरों के साथ मिलकर खोज बीन शुरु की मंगलवार की शाम तक कडी महनत और 2 बार मछली का जाल डालने के वाद कुछ हाथ नहीं लगा और थाना प्रभारी निरास होकर थाने वापस आ गये। बुधवार की सुबह जब पुजारी मंदिर की पूजा करने गया तो मंदिर की सीढ़ियों के पास में पानी में तैरता हुआ सुनील का सब दिखाई दिया। पुजारी ने तुरंत खनियाधाना थाना प्रभारी को सूचना दी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने गोताखोरों की मदद से लाश पानी से बाहर निकाल कर मोके पर पंचनामा बना कर पीएम के लिए भेज दी जहां डॉक्टरों की पैनल टीम ने PM कर डेडबॉडी को परिजनों को सौंप दी
परिजनों का आरोप की सुनील पानी मे नही डूबा किसी ने फेका है
बहीं परिजन यह आरोप लगा रहे हैं कि सुनील बाबू को पहले बाहर मारा गया फिर उसके बाद पानी में फेंक दिया है जिसमे मृतक के बड़े भाई ने कुछ नाम भी बताय है जिनपर परिबार जनो को अंदेशा है फिलहाल पुलिस मामले की छान बीन में लग गई है






Be First to Comment