Press "Enter" to skip to content

तीन राज्यों की मंडियों से मॉडल रेट निकालकर दिया जा रहा है किसानों को: मनीष शर्मा संगठन मंत्री तीन दिन के शिवपुरी प्रवास पर

शिवपुरी। भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री मध्य भारत प्रांत मनीष शर्मा शिवपुरी में अपने तीन दिवसीय प्रवास पर आए हुए हैं। इस दौरान श्री शर्मा ने भावांतर योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन राज्यों की मंडियों से मॉडल रेट निकाली गई है और उसी दर का लाभ किसानों को दिया जाएगा जिससे किसानों के नुकसान की भरपाई होगी। श्री शर्मा ने भावांतर योजना को किसानों के हित के लिए बहुत अच्छी योजना बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश में भावांतर योजना की निगरानी की जा रही है और जो कमियां सामने आ रही हैं उनसे शासन और प्रशासन को अवगत कराकर दूर करवाया जा रहा है जिससे योजना का अधिक से अधिक लाभ किसानों को मिल सके। प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल में प्रदेश के कई जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है इस पर उन्होंने बताया कि सूखे की स्थिति 30 दिसम्बर तक स्पष्ट हो पाएगी कि सूखा है या सूखे जैसी स्थिति। क्योंकि दोनों ही स्थितियां अलग-अलग हैं। यदि बीच में पानी बरस गया तो उसके हिसाब से देखा जाएगा कि कितना सूखा है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!