
शिवपुरी। सोमवार को ग्वालियर बायपास क्षेत्र
में रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के घर पर बेसुध हालत में मिली।
सुबह 11ः30 बजे उसके पिता उसे साइंस कालेज छोड़कर आए थे। इसके करीब एक घंटे
बाद उसके बेसुध होने की खबर मिली तो लड़की को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे।
यहां लड़की हालत बिगड़ने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लड़की की स्थिति
अभी गंभीर है, लेकिन बीच में होश में आने पर वह एक सब्जीवाले और ऑटो चालक
का नाम ले रही है। मारपीट करने की बात कह रही है। वह अपने मोबाइल में आटो
चालक का फोटो होने की बात भी कह रही है। वहीं जिस लड़के के घर वह मिली, वह
कुछ और बोल रहा है। अभी पूरा मामला संदिग्ध है और पुलिस जांच कर रही है।
इंद्रप्रस्थ
नगर में रहने वाली 20 वर्षीय युवती पोहरी बायपास रोड स्थित ब्रजेश कुशवाह
के घर मिली। ब्रजेश कुशवाह ने बताया कि वह नरवर जा रहा था। सतनवाड़ा ही
पहुंचा था कि लड़की का फोन आया। कहने लगी कि मैं तुम्हारे घर जा रही हूं और
तुम नहीं आए तो मर जाऊंगी। वह अपने साथ मरने के लिए कैंची भी लेकर आई थी।
उस समय घर में सिर्फ पिता मौजूद थे। इसके बाद लड़की बेसुध होकर गिर गई।
ब्रजेश के अनुसार, उसने मौके पर पहुंचने के बाद उसके पिता को फोन किया और
वे आकर उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने बताया कि उसने जहर खाया
है। जब लड़की जिला चिकित्सालय में थोड़ी देर के लिए होश में आई, तब भी उसने
सब्जी वाले का जिक्र किया और रजिस्टर में कुछ लिखने की कोशिश की।






Be First to Comment