दिनारा। भाजयुमो मंडल दिनारा की प्रथम परिचय बैठक एवं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जिसमें युवा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव एवं उनकी युवा टीम ने गर्मजोशी के साथ हिस्सा लिया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों की बाइक रैली के साथ जोरदार ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया अशोक होटल पर आगवानी कर दिनारा मे बाइक रैली निकाली गई।
सभी मुख्य अतिथियों ने सर्वप्रथम पितृ पुरूषों को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। सभी युवाओं का एक-एक कर परिचय भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा लिया गया। किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष जाटव ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी युवाओं को प्रदेश के विकास के लिए शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा युवा देश की शक्ति होती सबसे जादा युवा हमारे भारत मे है संगठन द्वारा चुनावों मे युवा मोर्चा को अहम जिम्मेदारी दी जाती है हम सभी युवाओं को पूरी मेहनत एवं लगन से काम करना है और ग्राम स्तर तक हर पोलिंग बूथ तक मजबूत स्थिति मे खडा करना है साथ ही मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के बारे मे चर्चा की। भाजयुमो जिला महामंत्री हेमंत शर्मा ने युवाओं का उत्साह बढाते हुए कि सभी पूरी मेहनत लगन और ईमानदारी से काम करें युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता सम्मान दिया जाएगा। दिनारा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव ने अपनी नई युवा टीम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी युवा टीम सभी युवा कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत से हमारी टीम सबसे आगे रहेगी और सभी को समान रूप से सम्मान मिलेगा। मंच का संचालन भाजयुमो के सक्रिय कार्यकर्ता भाई रवि परिहार ने किया।
बॉक्स
मण्डल अध्यक्ष ने किया स्वागत
कार्यक्रम में भाजयुमो दिनारा मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य पुष्पेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि सीताराम बाथम (राज्य मंत्री) भाजयुमो ऊर्जावान जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला महामंत्री हेमंत शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष जाटव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष किशन यादव एवं सभी वरिष्ठों का माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।






Be First to Comment