Press "Enter" to skip to content

नरवर पुलिस ने दबोचे जुआरी

शिवपुरी। नरवर थाना  क्षेत्र में खेड़ापति माता की गली पुरानी मगरौनी में कल रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुए के एक फड़ पर छापा मारकर 4530 रूपए की राशि जब्त की है। वहीं कई जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं।

थाना प्रभारी सुरेश नागकर को मुखबिर से जानकारी मिली कि पुरानी मगरौनी में एक स्थान पर कई दिनों से जुआ चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने दल बल सहित छापा मारा तो सूचना सत्य मिली। मौके से साहू सिंह जाटव, फूलसिंह जाटव, दामोदर लुहार, नरेश जाटव, वीरेंद्र लुहार, श्रीकृष्ण रजक, सुंदर जाटव, पुरूषोत्तम जाटव और विनोद शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!