पिछोर। पिछोर कथा सेवा समिति द्वारा नगर के टेकरी सरकार मंदिर सभागार मे गौ कथा के लिये बैठक का आयेाजन हुआ जिसमे पिछोर छत्रशाल स्टेडियम में दिनांक 15.12.17 से गौ कथा बाचक संत महाराज श्री स्वामी गणेशानंद जी द्वारा 5 दिवसीय गौ कथा का बाचन कार्यक्रम होगा। इसका मुख्य उद्देश्य गौ पालन एवं गौ सेवा को वढावा देना है एवं एक आर्दश गौ शाला का निर्माण करना है गौ शाला निर्माण के लिये मीशावंदी वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्नालाल गुप्ता द्वारा 5 वीघा जमीन दान स्वरूप प्रदान की जायेगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेन्द्र पाठक (कक्का), कैलाश नारायण पाठक, राजाराम गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, भाजपा नेत्री नवप्रभा पडैरिया, पूनम राजौरिया, किरण वडरिया, मुकेश पंसारी, विद्याशंकर पुरोहित, मुकेश कनकने, डिम्पल दीदी, कौशल शर्मा और पतंजली योग समिति पिछोर के समस्त कार्यक्रत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Be First to Comment