Press "Enter" to skip to content

तेज गति ट्रक ने छात्र में मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती मौके से भागे ट्रक को बदरवास पुलिस ने पकड़ा

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत कंषाना फॉर्म के समीप एक तेज गति ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे एक छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्र गम्भीर रूप से घायल हो जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया मगर पुलिस की तत्परता के चलते ट्रक को बदरवास थाना पुलिस ने पकड़ लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करोंदी कॉलोनी निवासी कक्षा 12 का छात्र प्रदीप पुत्र मोहर सिंह पाल मंशापूर्ण क्षेत्र की ओर कोचिंग जा रहा था तभी कंषाना फॉर्म हाउस के समीप ट्रक क्रमांक एन एल 01 क्यू 6883 ने छात्र की सिटी 100 मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर दे मारी। ट्रक की टक्कर से प्रदीप गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसके सिर एवं हाथ में गम्भीर चोट आई हैं और चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है, बालक में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक को ले गया जिसकी सूचना जैसे ही बालक के परिजनों ने पुलिस को दी पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर उसे बदरवास थाने पर पकड़ लिया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!