Press "Enter" to skip to content

विधानसभा उप चुनाव को लेकर सपा के उम्मीदवारों की खोज प्रारंभ

कोलारस। कोलारस विधानसभा चुनाव की तारीख अभी घोषित नही हुई है। किन्तु जहां भाजपा के उम्मीदवार चुनाव के परिणाम एवं जीत को लेकर स्वयं से लेकर अन्य उम्मीदवारो के नामो का सर्वे करने में व्यस्त दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक राम सिंह यादव के ज्येष्ठ पुत्र महेन्द्र यादव का नाम कांग्रेस की ओर से तय माना जा रहा है वहीं बसपा से उप चुनाव में कोई उम्मीदवार होगा अथवा नही इसको लेकर अभी कुछ भी कहना संभव नही है। कोलारस विधानसभा के चुनाव दिसम्बर या जनवरी में होने की संभावना नजर आ रही है। जहां पूर्व में भाजपा से एक दर्जन से भी अधिक उम्मीदवार आम चुनाव को लेकर तैयारियां कर रहे थे। वहीं बर्तमान विधायक रहे राम सिंह यादव के दुखद निधन के बाद होने बाले उप चुनाव में साहनुभूति तथा सिंधिया के भय से भाजपा के एक दर्जन उम्मीदवारो में से कुछेक उम्मीदवार ही दिखाई दे रहे है। शेष भाजपा के उम्मीदवार जनता के बीच भाजपा अथवा कांग्रेस की जीत को लेकर अभी तक सर्वे करने में जुटे हुये है। वहीं कांग्रेेस की हम बात करें तो आगामी १० नबम्बर को खतौरा में होने बाले गौ कथा एवं दीप यज्ञ के विशाल भण्डारे के बाद कांगे्रस के संभावित उम्मीदवार जनता के बीच 1 नबम्बर से जाना प्रारंभ करेंगे। 

बॉक्स

समा क्या उप चुनाव में उतार पायेगी अपना उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी जिसकी नीव उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव द्वारा रखी गई। उत्तर प्रदेश में सपा की हालत काफी खराब है। उसके बाद भी देयनिय स्थिति से गुजर रही सपा आगामी तीन माह के भीतर होने बाले कोलारस विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में उम्मीदवार को लेकर सपा की जिला बैठक 1 नबम्बर को जिला मुख्यालय शिवपुरी में आयोजित की गई। जिसमें सपा की जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे। जिनकी उपस्थिति में सपा से कोलारस विधानसभा के लिए होने बाले उपचुनाव में उम्मीदवार को लेकर जो नाम निकल पर सामने आये उनके बारे में प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से संतोष कुमार यादव जिला महा सचिव सपा ने बताया कि कोलारस विधानसभा के लिए होने बाले उप चुनाव में सपा से संभावित उम्मीदवार के रूप में मोहन सिंह यादव, मदनलाल कुशवाह, देवी सिंह रावत, जीतेन्द्र धाकड, वीरेन्द्र प्रजापति के नाम सपा की बैठक में कोलारस विधानसभा के लिए होने बाले उप चुनाव में टिकिट मांगने बालो में बताये गये। वहीं सपा की हम बात करे। तो विधानसभा के आम चुनावो में सपा से एक यादव उम्मीदवार द्वारा सपा के नाम पर नामांकन फार्म भरा गया किन्तु ऊपर से मेन्डेड जारी न होने के कारण उक्त उम्मीदवार ने अपना नाम वापिस मजबूरी में ले लिया। क्या आम चुनाव में सपा चुनाव मैदान में दिखाई  देगी या नही इसको लेकर भी चर्चाऐं गर्माई हुई है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!