शिवपुरी/कोलारस। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व. रामसिंह यादव के गत दिनों निधन होने पर उनके निवास स्थान खतौरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार से चर्चा करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मृत आत्मा की शांति के लिए और इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की परिजनों को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर स्व.रामसिंह यादव के परिजन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
बॉॅक्स
ग्रामीणों की सुनी समस्याए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान खतौरा में हैलीपेड पर ग्रामीणों की समस्याओं का सुनते हुए जिला कलेक्टर को समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की बिजली की समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
किसानों के हित में भावांतर भुगतान योजना शुरू करने वाला मध्यप्रदेश देश का एक मात्र राज्य मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, देश का एक मात्र राज्य है जहां सरकार ने किसानों को उचित दाम दिलाने के लिए भावांतर भुगतान योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को अपना अनाज बेचने पर बिक्री मूल्य एवं समर्थन मूल्य के अंतर की राशि शासन द्वारा किसानों के खातों में सीधी जमा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच किसानों को 2400 रूपए प्रति क्विंटल उड़द, 417 रूपए सोयाबीन, 1455 रूपए प्रति क्विंटल मूंग, 700 रूपए से अधिक राशि प्रति क्विंटल मूंगफली और 235 रूपए क्विंटल मक्का के अंतर की राशि किसानों के खातें में जमा कराई है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में किसानों को उचित दाम देने की ऐसी योजना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखा वर्ष होने के कारण इस संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। प्रदेश सरकार किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराकर इस संकट की घड़ी से निकाला जाएगा।
बॉक्स
सीएम के आने से पूर्व अमेरिका से भरे अमेरिका से बेहतर सड़कों के गड्ढे
खतौरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने से पूर्व ही अमेरिका से बेहतर सड़कों के गड्ढे का भराव किया गया था। यहां बताना होगा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विगत दिवस अमेरिका के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने वॉशिंगटन एयरपोर्ट पहुंचकर अमेरिका की सड़कों पर सफर किया, तो उन्हें महसूस हुआ कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं। इस उन्होंने अपना बयान दिया इसके बाद सीएम शिवराज सिंह के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई थी। लेकिन आज खतौरा दौरे से पूर्व सड़कों के बने गड्ढों का भराव किया इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश की सड़कों की हालत कैसी है। इसके बाद कहना मुनासिब होगा कि प्रदेश के मुखिया विदेशों में अपने प्रदेश की झूठी तारीफ करना नहीं छोड़ते।
बॉक्स
सुरक्षा में दिखी लापरवाही, हेलीकॉप्टर तक पहुंच गए नेता और आमजन
शिवपुरी में शनिवार को मुख्ममंत्री शिवराज सिंह चौहान के खतौरा आगमन के दौरान सुरक्षा में भारी लापरवाही देखने को मिली। खतौरा में बनाए गए हैलीपेड पर स्थिति यह थी कि जिस डी पर हैलीकॉप्टर रखा था वहां पुलिस ने सीएम की सुरक्षा के लिए जो घेरा बनाया था उसे तोड़ते नेता और आमजन हेलीकॉप्टर तक जा पहुंचे। इस स्थिति को देख ग्वालियर संभाग आयुक्त रूपला और ग्वालियर पुलिस महानिरीक्षक नाराज देखे गए। ग्वालियर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने तो एक डीएसपी को कड़ी फटकार भी लगाई।






Be First to Comment