Press "Enter" to skip to content

प्रसव के बाद रक्त स्त्राव के कारण प्रसूता की अस्पताल लाते समय मौत 

शिवपुरी। करैरा के ग्राम वड़ोरा में घर पर हुए प्रसव के बाद प्रसूता बबीता पत्नि सोनू रजक उम्र 22 वर्ष को अत्यधिक रक्त स्त्राव के कारण करैरा अस्पताल में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे शिवपुरी रैफर कर दिया। जिसे शिवपुरी लाते समय अमोला के पास बबीता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीता रजक को प्रसव पीड़ा के साथ ही कल घर पर ही प्रसव हो गया और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के साथ ही बबीता के यहां अत्यधिक रक्त स्त्राव होने लगा। जिसे उसके परिजन दोपहर के समय करैरा अस्पताल लेकर आए। जहां से शिवपुरी लाते समय बबीता की मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!