भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत का आज शिवपुरी में

शिवपुरी। संगठन के विस्तार व गति प्रदान करने के लिए प्रवास महत्वपूर्ण होता है इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत जी का दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास 6 व 7 नवंबर को रहेगा जिसमे भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठके रखी गयी है जिसमे 6 नवंबर सायंकाल 5 बजे मोर्चा, प्रकोष्ट, विभाग, प्रकल्प के जिला संयोजक,सायंकाल 6.30 से पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, निगम मंडल के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष , 7 नवंबर सुबह 9.30 बजे से भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष,  सुबह 11 बजे से भाजपा जन प्रतिनिधि, दोपहर 12 बजे से जिला प्रवन्ध समिति बैठक रखी गयी है जिसमे सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओ से आग्रह है कि समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे।


संबंधित खबरें