पिछोर। गहोई भवन पिछोर में गत दिवस अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के नेतृत्व में गहोई वैश्य समाज पिछोर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवयुवक मण्डल कार्यकारणी की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच पर मुख्य संरक्षक के रूप में लक्ष्मीनारायण गुप्त पूर्व राजस्व मंत्री म.प्र.शासन, मुख्य अतिथि राघवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग म.प्र.शासन, अध्यक्षता कैलाश नारायण सांवला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलभारतीय गहोई वैश्य महासभा, विशिष्ट अतिथि के रूप में संपत्ति न्याय मंत्री अ.भा.मण्डल, इंजी अशोक जी सेठ अध्यक्ष चौरासी क्षेत्रीय गहोई वैश्य महासभा, विशेष आमंत्रित सदस्य भोगीलाल बिलैया, हरीशंकर जी कुचया, हरनारायण रखौरया, रामनिवास छिरौल्या, कार्यक्रम संयोजक संतोष तीतविलासी, स्वागत अध्यक्ष संतोष पहारिया मंचासीन रहे।
जिसमेे नवयुवक मण्डल अध्यक्ष के रूप में अनिल डेंगरे सहित उनकी 40 सदस्यी टीम ने शपथ ली। मुख्य अतिथ श्री शर्मा ने गहोई भवन में बने सुलभ कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पद पर आसीन हुऐ नरेन्द्र गुप्ता अपर सत्र जिला न्यायाधीश, श्रीमती आकाक्षा गुप्ता चिकित्सा अधिकारी आयुष विभाग, शिमी गुप्ता अध्यक्ष छात्र संघ छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर को मंच पर सॉल श्रीफल तथा सील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गहोई वैश्य महासभा, चौरासी क्षेत्रीय, वैश्य पंचायत के पदाधिकारी मौजूद थे, अंत में सहभोज का आयोजन किया जिसमें समाज के लगभग चार सौ परिवारों के सदस्यों ने एक साथ सहभोज किया। कार्यक्रम में नवीन गठित नवयुवक मण्डल के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।






Be First to Comment