बैराड। नगर परिषद बैराड़ द्वारा बमनपुरा से गोंदोली पुरा तक डेढ़ किलोमीटर लंबी डब्लू बी एम रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है जिससे बमनपुरा गोंदोली पुरा टौरिया एवं गोंदोलीसहित चार गांव की 6 हजार जनता को आवागमन की सुविधा होगी। नगर परिषदबैराड़ क्षेत्र में बैराड़ से बमनपुरा तक तो पूर्व में रोड़ बनी हुई है अब बमनपुरा से गोंदोली पुरा तक उक्त रोड़ के निर्माण होने से उक्त गांव की जनता को दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर नहीं जाना पड़ेगाजिससे समय कीबचत केसाथ बाहनों से आने जाने में सुविधा होगी। बमनपुरा से गोंदोलीपुरा तक रोड़निर्माण कर रही कम्पनी द्वारा रोड़ निर्माण एक माह में पूर्ण कर लिया जायेगा।
बॉक्स
इनका कहना है
ग्रामीणों की काफी समय से वमनपुरा से गोंदोली पुरा तक रोड बनाने की मांग थी। रोड़ बनने से 4 गांव के ग्रामीणों को सुविधा होगी।
सुशीला दौलत सिंह रावत, अध्यक्ष नगर परिषद बैराड़
–
नगर परिषद परिषद क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर प्रयास कर रही है आगे भी कई योजनाएं प्रस्तावित हैजिन पर शीध्र निर्माण प्रारम्भ होंगे।
मधुसूदन श्रीवास्तव, सीएमओ नगर परिषद बैराड






Be First to Comment