Press "Enter" to skip to content

नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी परामर्श शिविर में 1200 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार 

शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेन्टर फॉर डवलपमेंट एवं बीआईएमआर (बिड़ला) हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मानस भवन गांधी पार्क में नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी परामर्श शिविर खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शिविर में लगभग 1200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क उपचार किया। 

खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शिविर में पहुंचकर प्रत्येक काउन्टर पर जाकर चिकित्सकों एवं मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से हृदय रोग, न्यूरोलोजी, न्यूरो सर्जरी, गेस्ट्रो, कैंसर, मेडीकल स्पेशलिस्ट, नेत्र रोग, जनरल सर्जरी, नाक, कान एवं गला रोग, अस्थि एवं जोड़ रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, बाल एवं शिशु रोग के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए मरीजों ने शिविर का लाभ लिया। इस मौके पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सकगण, पार्षदगण आदि उपस्थित थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!