बदरवास में ब्राह्मण समाज का अन्नकूट महोत्सव हुआ आयोजित

बदरवास। मॉर्डन ब्राईट केरियर स्कूल हनुमान कॉलोनी बदरवास में बीते रोज रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज इकाई बदरवास के द्वारा अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें बदरवास नगर एवं आस पास के सैंकडो ब्राह्मण समाज के लोगों ने अन्नकूट महोत्सव में सामिल होकर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती बंदना कर भगवान को अन्नकूट का भोग लगा कर कार्यक्रम में सामिल समस्त ब्राहा्रण समाज के लोगो को अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। रविवार को अन्नकूट महोत्सव के कार्यक्रम में ब्राहा्रण समाज बदरवास एवं आस पास के लोग प्रसाद ग्रहण करने कार्यक्रम में सामिल हुये। 


संबंधित खबरें