अबैध रेत का परिवहन करते 4 डम्पर पकडे पत्थर का अवैध उत्खनन करते एक ट्रेक्टर पकड़ा

करैरा। शिवपुरी जिले मे चल रहे अवैध रेत उतखनन पर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय, उपपुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन पर करैरा अनुविभागीय अधिकारी बद्री प्रसाद तिवारी ने करैरा नगर, निरिक्षक संजीव, तिवारी ने रात्रि में रेत से भरे हुए अलग -अलग स्थानों से 4 डम्पर पकडे जब उनसे रायल्टी मांगी गई तो वह देने मे असमर्थ रहे।  रेत से भरा हुआ एक डम्पर सिलरा के पास से, दो डंपर आई टी बी पी जेल के पास से, एक डम्पर टीला रोड से पकड़ा और आज सुबह 8 बजे  एक ट्रैक्टर बोल्डर पत्थर  से भरा हुआ गल्ला मंडी के पीछे से पकड़ा। 4 डम्पर और टेक्टर को पकड़ कर करैरा थाने मे रखवा दिए। इस कार्यवाही मे करैरा नगर निरीक्षक संजीव तिवारी, एस आई सुल्तान सिंह, एस आई कमल बंजारा, आरक्षक अखिलेश शर्मा, आरक्षक बृजेश, आरक्षक विजय कटारे, आरक्षक दिलीप खरे, प्रधान आरक्षक दीवान महेश शर्मा, चालक अनिल यादव की रेत के डंपर ट्रैक्टर पकडऩे में अहम भूमिका रही।


संबंधित खबरें