Press "Enter" to skip to content

कर्मचारियों ने ही बनाई है वर्तमान सरकार, समस्याओं का होगा जल्द निराकरण: डॉ. शर्मा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संभागीय सम्मेलन में बाल आयोग अध्यक्ष ने कहा कर्मचारी सरकारी के अंग, उनके बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं निवर्तमान अध्यक्ष दुबे का किया गया सम्मान, संभागभर से जुटे कर्मचारी

शिवपुरी। वर्तमान प्रदेश सरकार कर्मचारियों के सहयोग से ही बनी है और यह कर्मचारियों की सरकार है। सरकार हमेशा कर्मचारियों के लिए तत्पर है। कर्मचारियों से संबंधित जो विसंगतियां और जायज मांगे हैं उनका भी जल्द निराकरण होगा। सरकार प्रदेश के लिए एक परिवार है और कर्मचारी उस परिवार के अंग हैं। प्रदेश के विकास में कर्मचारियों की भूमिका प्रमुख रही है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपकी समस्याओं को उचित समय पर उचित व्यक्ति के समक्ष पूरी क्षमता के साथ रखूंगा यह बात बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष राÓयमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने शहर के पीएस रेजीडेंसी में आयोजित मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संभागीय सम्मेलन एवं निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश दुबे के सम्मान समारोह कार्यक्रम में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के बिना सहयोग के प्रदेश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में संघ के प्रांताध्यक्ष ओपी कटियार, पूर्व प्रांताध्यक्ष कैलासिया सहित भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा मौजूद रहे। 

बॉक्स

दुबे ने हमेशा सिद्धांतों को कर्मचारी राजनीति में दिया महत्व

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए जिला परियोजना समन्वयक शिरोमणी दुबे ने कहा कि कर्मचारी संगठन और उसके पदाधिकारी सरकार व प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं लेकिन वर्तमान में कई कर्मचारी संगठन और उनके पदाधिकारी नाजायज मुददों पर प्रशासन व सरकार पर दबाव डालते हैं लेकिन निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश दुबे ने हमेशा मूल्यों और सिद्धांतों की कर्मचारी राजनीति की है। 

बॉक्स

कपिल दुबे होंगे संघ के नए जिलाध्यक्ष

सेवानिवृत्त होने के चलते करीब 2& साल से तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश दुबे ने यह पद छोड़ दिया है। सम्मेलन के दौरान प्रांताध्यक्ष ओपी कटियार ने शिवपुरी जिलाध्यक्ष के रूप में दुबे के पुत्र एवं शिक्षक कपिल दुबे का मनोनयन किया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयुक्त संचालक कृषि बीडी शर्मा, कार्यपालन यंत्री आरएन सिंह, डॉ. कौशल गौतम, स्नेहसिंह रघुवंशी, एओ ऐश्वर्य शर्मा, विपिन पचौरी, नीरज सरैया, प्रदीप अवस्थी, बृजेन्द्र भार्गव, अनिल करारे, रामकृष्ण रघुवंशी, डॉ. संजय ऋ षिश्वर, महिला सशक्तीकरण अधिकारी ओपी पांडे, यादवेन्द्र चौधरी, विवेकवर्धन शर्मा, मनोज निगम, छोटे राजा परमार, मनोज गुरू, गोकुल दुबे, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, बीआरसीसी अंगदसिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी व संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!