जब नेताओ ने किया बिरोध और मीडिया ने कबरेज तो तहसीलदार व थाना प्रभारी ने किया गालियो से संबोधित
खनियाधाना :– खनियाधाना के वार्ड 2 अंतर्गत नई बस्ती में इन दिनों सारी नई बस्ती अतिक्रमण में बसी हुई है वही एक गरीब महिला को बिधायक के पी सिंह कक्काजू ने आवादी शासकीय जमीन में एक टपरिया डलवा दी थी टपरिया डलने के बाद उस जमीन पर कई लोग अपना मालकाना हक जमाने लगे जब इस पर बिबाद होता दिखा तो तहसीलदार पटवारी व खनियाधाना थाना प्रभारी मोके पर पहुचे और एक गरीब महिला का आशियाना उजाड़ दिया आशियाना उजाड़ने से पहले महिला ने कहा कि बिधायक से बात कर लो तो दोनों अधिकारियों ने बिधायक के पी सिंह को कहा कि कहा का बिधायक हम नही जानते और गालियां देते हुये कहा कि कोई सा भी कम हो सब मे बिधायक का फोन आता है हम काम तक नही कर पाते और हद तो तब हो गई जब वहां कुछ नेता और और पत्रकार मोके पर पहुचे तो तहसीलदार व थाना प्रभारी ने भा ज पा व कोंग्रेस के नेताओ को गंदी गंदी गालियां दी और साथ ही पत्रकारों को भी गंदी गंदी गालियां दी जब यह गालियां वहां खड़ा जन समूह ने सुनी तो जन समूह बोखला उठा जब तक जनता कुछ कहती कि खनियाधाना थाना प्रभारी ने लातो से भगाते हुये जनता को वहा से भगा दिया फिर क्या तहसीलदार व थाना प्रभारी ने कुछ नही सुनी और एक गरीब महिला का आशियाना उजाड़ दिया इनका कहना
(1) भानू परिहार (नागरिक – स्थल पर मौजूद ) :– जो भी कल तहसीलदार और थाना प्रभारी ने भा ज पा मंडल अध्यक्ष व नेताओ को गंदी गंदी गालियां दी है बो बिल्कुल गलत है और यह नेताओ के लिये भी सर्म की बात है
(2) आनन्द कुमारी पीड़ित महिला :– हमारी टपरिया डली थी तहसीलदार और टी आई साहब आय उनने हमारी टपरिया गिरा दी और जब हमने कहा की कक्काजू से बात करलो तो तहसीलदार और टी आई ने कहा कक्काजू क्या करेंगे गाली देके हर काम मे कक्काजू का फोन आता है और सारे नेता व पत्रकार हमारे लिये काम करने नही देते और टपरिया तोड़ डाली






Be First to Comment