शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 24 जवाहर कॉलोनी स्टेडियम के नागरिक खराब बोर की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। जहां उन्होंने बोर सुधरवाने की फरियाद एडीएम श्री रोहतगी से की। जिन्होंने शिकायतकर्ताओं का शिकायती आवेदन लेकर जल्द से जल्द उनकी समस्या हल करने का आश्वसन दिया है। कॉलोनीवासियों का कहना था कि बोर क्रमांक 24/5 जो हीरामन बाबा के पास स्थित है। जो 16 अक्टूबर से खराब पड़ा हुआ है उक्त बोर से वार्ड के राठौर मोहल्ला शिवानी गली और रहमद गली में पानी की सप्लाई होती थी, लेकिन बोर के खराब होने से वहां पेयजल संकट गहरा गया है। कई बार उन्होंने वार्ड पार्षद बलवीर यादव बल्लू से बोर सुधरवाने के लिए फरियाद की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि नगरपालिका ने भी उक्त बोर को सुधरवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। ऐसी स्थिति में उक्त क्षेत्र में पानी के लिए त्राही-त्राही मची हुई है। ऐसी स्थिति में वह स्वयं हस्तक्षेप कर वार्डवासियों की समस्या हल करने की पहल करें। शिकायतकर्ताओं में वार्ड के रहने वाले इशरार खान, शमशाद खान, अकरम, सोनू कुशवाह, रोहित, दिलशाद खान, बाबूराव, रहीश सहित अनेकों लोग मौजूद थे।
वार्ड 24 के लोगों ने की बोर सुधरवाने की शिकायत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment