जनसुनवाई के दौरान विगत दिवस सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में हुई दुर्घटना के संबंध में पालक संघ के लोग जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान एडीएम ने कहा कि आप ऊंची आवाज में क्यों बात कर रहे हो जो प्रक्रिया है उसका पालन हो रहा है। आप जनसुनवाई को अवरूद्ध कर रहे हो। इस पालक संघ के कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रक्रिया का पालन नहीं हो रहा है। इस बीच एडीएम एवं पालक संघ के कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। पालक संघ का कहना था कि यह मामला पूरे शहर का है और आपके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
एडीएम और पालक संघ के बीच हुई नोंकझोंक

टैग: shivpuri



