करैरा। आज जनसुनवाई में एसडीएम अंकित अस्थाना (आईएएस) ने सुनवाई करते समय विद्युत बिभाग के सहायक यंत्री सुबोध टेभुर्णिकर को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को आंकलित बिलिंग न कर रीडिंग सहित वास्तविक बिलिंग करे। ग्राम सिरसोद निवासी 70 वर्षीय बृद्ध सट्टू लाल पुत्र नंद किशोर के आवेदन पर उपभोक्ता न्यायालय के निर्णय के बाद निराकरण न होने को गंभीरता से लिया। जिस पर तत्काल उसके आवेदन का निराकरण करवाकर उसके अंतर की राशि एवम् समझौता राशि जमा करवाने के निर्देश दिए। एक वर्ष से भटक रहा जगवीर सिंह कुशवाह निवासी करैरा के घरेलू बिल अप्रेल 16 में रु 1887 जमा होने के बाद भी आज तक वह राशि ब्याज सहित 2600 रु हो गयी। लेकिन आज भी बिल में यह राशि आ रही है। इस पर एसडीएम ने अगले मंगलवार तक निराकरण कर उपभोक्ता को सूचित करने के निर्देश दिए। ग्राम सलैया निवासी मुन्नी जाटव ने अपने पति के देहांत के बाद परिवार सहायता राशि न् मिलने की शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर सीईओ आर के गोस्वामी ने तत्काल फोन पर सम्पर्क कर जानकारी दी कि इसका प्रकरण स्वीकृत हो गया है एक दो दिन में बैंक में राशि जमा हो जाएगी। करैरा में नजरबाग वाली माता मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने तहसीलदार से तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
विद्युत बिलों में आंकलित खपत के आधार पर बिलिंग न करें: एसडीएम जनसुनवाई में 50 से अधिक आवेदकों के आवेदन पर की सुनवाई
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News





Be First to Comment