शिवपुरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन के विस्तार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया व्यक्ति के समर्पण की संपूर्णता उसके समयदान में निहित होती है हम संगठन व सत्ता के माध्यम से समाज की सेवा कर पं दीनदयाल जी के स्वप्न अंत्योदय को साकार करे यह निर्देश दो दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी में भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत जी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में दिए।
भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत का दो दिवसीय प्रवास शिवपुरी में 6 व 7 नवंबर को रहा जिसमे कार्यकर्ताओ की अलग अलग श्रेडीबार बैठके आयोजित की गई जिसमें 6 नवंबर को सभी मोर्चा,प्रकोष्ट,विभाग,प्रकल्प के जिला संयोजक-अध्यक्ष की बैठक,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, निगम मंडलो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री, पूर्व विधायक की बैठक । 7 नवंबर को भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि,जिला प्रवन्ध समिति की बैठक रखी गयी। जिसमे संगठन महामंत्री श्री भगत ने सभी पदधिकारियीयो से परिचय प्राप्त कर कहा कि हम अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए सरकार की जन हितैषी योजनाओ को जन जन तक पहुचाकर मतदाताओं को संगठन से जोड़कर गति प्रदान करे। इन बैठकों में संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ,उज्जैन संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी,कैविनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया,जिला संगठन प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी,जिला संगठन मंत्री देवेन्द भार्गव,किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर रावत ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश खटीक,नरेंद्र विरथरे, धैर्यवर्धन शर्मा, वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक देवेंद्र जैन,माखनलाल राठौर, भैया साहब लोधी, रमेश खटीक, जिला महामंत्री राजकुमार खटीक जगराम सिंह यादव ,अशोक खंडेलवाल, तेजमल सांखला, रामस्वरूप रिझारी, देवेंद्र श्रीवास्तव,अमित भार्गव, डॉ राकेश राठौर आदि अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।





Be First to Comment