शिवपुरी। नोटबंदी को लेकर एक वर्ष पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आज माधवचौक चौराहे पर बरसी के अवसर पर इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस देश की भाजपा और प्रदेश की भाजपा सरकार ने मिलकर एक वर्ष पूर्व ही 8 नवम्बर 216 की रात्रि को नोटबंदी कर आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ किया और उन्हें परेशान, इस नोटबंदी ने 15 से अधिक लोगों की जान ले ली थी और नोटबंदी के कारण देश आर्थिक रूप से गर्त में चला गया कि आज भी वह नोटबंदी के दंश से उभर नहीं पा रहा है। इस दिन को शहर कांग्रेस काला दिवस के रूप में मनाएगी। शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, सिंधिया फेैंस क्लब आदि भाग लेंगें और अपने संबोधनों के माध्यम से देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की खामियों को जनता के बीच रखेंगें। प्रात 11 बजे से दोप.1 बजे से माधवचौक चौराहे पर अधिक से अधिक संख्या में नोटबंदी को लेकर कांग्रेसी एवं आमजनों से इस काला दिवस के अवसर पर शामिल होने की अपील की गई है।
नोटबंदी की बरसी पर शहर कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment