Press "Enter" to skip to content

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के 100 दिन का कार्यकाल पूर्ण होने पर निकाली बाइक रैली

शिवपुरी। मुकेश सिंह चौहान द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के सफलतम 100 दिन पूर्ण करने के उपलक्ष्य में बैराड़ में युवा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया। इसके अलावा एक बैठक का आयोजन किया जिसमें श्री चौहान द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शीघ्र कार्यकारिणी गठन करने की बात कही। साथ ही युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कश्मीर प्रांत के सोफिया जिले के जिलाध्यक्ष गौहर अहमद की हत्या के विरोध में आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया, साथ ही युवाओं के साथ शहर चर्चा करते हुए युवा साथियों ने घर जाकर संपर्क किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!