Press "Enter" to skip to content

भावांतर योजना को लेकर किसान कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। भावांतर योजना को लेकर किसानों को हो रही परेशानी के चलते किसान कांग्रेस ने नरवर ब्लॉक में धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान किसान कांग्रेस के अध्यक्ष  कालूराम कुशवाह और अनुसूचित जाति के अध्यक्ष योगेश करारे के  साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा 50 हजार रूपए भुगतान का आदेश फसल विक्रय करने पर दिया गया है जबकि फसलों की लागत को देखते हुए उक्त राशि से किसानों की पूर्ति नहीं हो रही है ऐसी स्थिति में फसल का सम्पूर्ण भुगतान दिया जाए। साथ ही सूखे के कारण नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने के साथ साथ किसानों के कर्ज ओैर बिजली बिल भी माफ किए जाएं जिससे किसान  आत्महत्या करने को मजबूर न हों। खेती के संसाधनों और उपकरणों पर जीएसटी समाप्त की जाए। गेहूं एवं धान जैसी फसलों को भावांतर योजना में शामिल करने और किसानों को 5 हॉर्स पावर के कनेक्शन निशुल्क दिए जाने की मांग रखी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!